जयपुर से बरामद हुई डबरा से अपहृत नाबालिग बालिका

ग्वालियर: थाना डबरा सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृत नाबालिग बालिका को राजस्थान के जयपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
फरियादी किशन (परिवर्तित नाम) निवासी डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जून की दोपहर उसकी 12 वर्ष 9 माह की नाबालिग पुत्री घर से ऑनलाइन दुकान जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर थाना डबरा सिटी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा ने पुलिस टीम एवं तकनीकी सेल की सहायता से बालिका की तलाश शुरू की।जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत बालिका जयपुर में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को जयपुर रवाना किया गया।

पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को जयपुर जिले के वसुंधरा कुटुंब बिलवा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय शर्मा, उप निरीक्षक प्रशांत शर्मा, उप निरीक्षक जीत आर्यन, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक विनोद रावत, दीपक रावत एवं महिला आरक्षक जया कुशवाह की भूमिका रही।

Next Post

खनियाधाना में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, बच्ची की मौत

Wed Jun 17 , 2026
शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़र में सिलेंडर विस्फोट के बाद एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता से मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से लगभग 13-14 वर्षीय एक बच्ची की मौत होने की सूचना है। हादसे के […]

You May Like