सीहोर। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षक यशस्वी जायसवाल, परिधि भाटी तथा अशोक चौबे ने प्रशिक्षण दिया. उन्होंने डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, मोबाईल एप के उपयोग तथा विभिन्न वेब पोर्टलों के संचालन की जानकारी दी. प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर एवं जनगणना प्रभारी अधिकारी जमील खान, एसडीएम नितिन टाले, दिनेश सिंह तोमर, तन्मय वर्मा, सुधीर कुशवाह, स्वाति मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर प्रेम सिंह गौंड़, जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार आदि उपस्थित थे.
जनगणना के लिए दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण
