ग्वालियर की महिला की कर्नाटक में संदिग्ध मौत

ग्वालियर। ग्वालियर जिले की महिला की कर्नाटक के यादगिरी जिले में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना यादगिरी पुलिस को दिए बिना ही पति शव को 1400 किमी दूर ग्वालियर ले आया जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।इस दौरान मायका पक्ष पहुंच गया और हंगामा हो गया। परिजन ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। मामला बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सीमा बाथम है, जो सुपावली गांव की रहने वाली थी। वह अपने पति मेघसिंह बाथम के साथ कर्नाटक के यादगिरी जिले के रामसुंदर गांव में साथ में रहती थी। पति वहां ठेला लगाता था।

मृतक के भाई राकेश बाथम ने बताया कि जब शव को मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था, तभी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे के बीच मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी। शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

भाई ने कहा- बहन की हत्या की गई

मृतका के भाई ने बताया कि जीजा ने उन्हें बहन की मौत की जानकारी दी, लेकिन कर्नाटक के यादगिरी पुलिस को सूचना नहीं दी गई। न ही वहां कोई कानूनी प्रक्रिया कराई गई। उन्होंने बताया कि बहन को प्रताड़ित किया जाता था और उसकी मौत सामान्य नहीं है। उनकी बहन की हत्या की गई है।

*पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार*

बिजौली थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकें। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर केस डायरी कर्नाटक पुलिस को भेज दी है।

Next Post

प्रकृति सेवा ही ईश्वर सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Sat Mar 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के वन और जल स्त्रोतों को समृद्ध बनाकर वन्य प्राणियों तथा जंगली जीवों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जन्म दिवस वाले दिन कछुओं को विमुक्त कर उन्होंने जैव विविधता संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रकट की। उल्लेखनीय है कि जल संरचनाओं को […]

You May Like