16 जुलाई को बारां में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

बारां, 12 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में आषाढ़ सुद द्वितीया के अवसर पर बारां नगर में इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

“जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति” के तत्वाधान में आयोजित 24वीं यह यात्रा गुरुवार 16 जुलाई को अपराह्न चार बजे प्यारेराम मंदिर से रवाना होगी।

समिति के अध्यक्ष नृसिंहलाल नागर और उपाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग ने रविवार को बताया कि यात्रा का शुभारंभ परमहंस बगीची के महामण्डलेश्वर रामनरेशदास महाराज, लटूरी गौशाला आश्रम के रामदास महाराज, प्रेमधाम पार्वती पुलिया के मधुसूदनदास महाराज, शाहबाद के फरसा वाले बाबा एवं मेलखेड़ी बाईपास के आचार्य परमानन्द के पावन सानिध्य में किया जाएगा।

उपाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग ने बताया कि यात्रा प्यारेराम मंदिर से शुरू होकर संस्था धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी मंदिर, सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट होते हुए पुलिस चौकी के पीछे से दीनदयाल पार्क होते हुए प्रताप चौक पहुंचेगी। प्रताप चौक पर आतिशबाजी के साथ महाआरती और प्रसाद वितरण के बाद यात्रा का समापन भूतेश्वर महादेव मंदिर मेला मैदान पर होगा।

 

 

Next Post

बाइक स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, चालानी कार्रवाई हुई 

Sun Jul 12 , 2026
देवसर । रीवा-सीधी टर्नल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक पर जियावन पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को चिन्हित कर पकड़ते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया और भविष्य […]

You May Like