बाइक स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, चालानी कार्रवाई हुई 

देवसर । रीवा-सीधी टर्नल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक पर जियावन पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने युवक को चिन्हित कर पकड़ते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी। एसपी शियाज केएम के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक रीवा-सीधी टर्नल मार्ग और देवसर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दिया था, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। जियावन थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछतांछ के दौरान युवक ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना गलत है और इससे खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उसने युवाओं से अपील की कि रील या दिखावे के लिए सड़क पर स्टंट न करें, हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़के, टर्नल और बाजार सुरक्षित आवागमन के लिए हैं, न कि स्टंट या रील बनाने के लिए। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उनि शेष नारायण दुबे, सउनि लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, प्रआर रमेश चंदन एवं आर दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

००००००

Next Post

खुद बीमार पड़ी 108 एम्बुलेंस सेवा

Sun Jul 12 , 2026
सिंगरौली । जिले में नि:शुल्क 108 एम्बुलेंस वाहनों की हालत दिनों दिन खस्ता होती जा रही है। आलम यह है कि दर्जन भर 108 एम्बुलेंस वाहन बैढ़न-सीधी गैराज में मरम्मत के इंतजार में खड़ी है। वहीं इवेंट के नाम पर व्यापक गड़बड़झाला किये जाने की भी चर्चाएं जोर-शोर से की […]

You May Like