प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर 21.30 लाख रुपये की ठगी

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सब उपनिरीक्षक सुनील यादवने बताया कि शिकायत के जांच नस्ती के आधार पर मामला मामला दर्ज किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय पिता अनिल जायसवाल निवासी शिवालिक अपार्टमेंट, लिंबोदी ने आशीष पिता कमल चौधरी उम्र 32 निवासी 11/1 नीम चौक, बिजलपुर इंदौर तथा अन्य व्यक्तियों को प्रॉपर्टी में निवेश कराने और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया.

साथ ही क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान से लाभ कमाने का प्रलोभन भी दिया. आरोप है कि उक्त झांसे में लेकर आरोपी ने आवेदकों से 21,30,000 रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर हड़प ली. लेन-देन का संबंध महालक्ष्मी नगर स्थित ‘रुषिका प्रॉपर्टी सॉल्यूशन’ कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा आर्थिक लेन-देन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

Next Post

'भूत बंगला' से अक्षय कुमार का डरावना अवतार वायरल, काला चश्मा और रुद्राक्ष पहने दिखे खिलाड़ी कुमार, प्रियदर्शन के साथ 16 साल बाद वापसी

Tue Feb 24 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 16 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी कर रही है। मेकर्स ने फिल्म का एक नया खौफनाक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में अक्षय कुमार एक […]

You May Like