स्वीडन की धरती पर संभावित परमाणु हथियारों की तैनाती को सैन्य योजना में शामिल करेगा रूस : रूसी राजनयिक

मॉस्को, 24 अगस्त (स्पूतनिक) रूस स्वीडन में संभावित परमाणु हथियारों की तैनाती और फ्रांस के परमाणु हथियार सिद्धांत में उसकी भागीदारी को अपनी सैन्य एवं राजनीतिक योजना में शामिल करेगा।
रूस के स्वीडन स्थित राजदूत सर्गेई बेल्यायेव ने स्पूतनिक से बातचीत में यह जानकारी दी। श्री बेल्यायेव ने स्वीडन में परमाणु हथियारों की संभावित तैनाती और फ्रांस के परमाणु हथियार सिद्धांत में स्वीडन की भागीदारी के सवाल पर कहा, “स्वाभाविक रूप से, रूस को अपनी सैन्य और राजनीतिक योजना में इन परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा।”

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में स्वीडन के समाज में परमाणु हथियारों के मुद्दे पर सक्रिय रूप से चर्चा हुई है। उनके अनुसार, इस चर्चा का सबसे अहम यह सवाल है कि क्या यूरोपीय देश प्रमुख नाटो सहयोगी के रूप में अमेरिका पर भरोसा करना जारी रख सकते हैं या यूरोप को अपनी परमाणु क्षमता मजबूत करनी चाहिए। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की थी कि उनका देश ‘उन्नत परमाणु प्रतिरोध’ के दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नयी नीति के तहत फ्रांस परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएगा और यूरोपीय देशों को संयुक्त परमाणु प्रतिरोध अभ्यासों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
श्री मैक्रों के अनुसार स्वीडन सहित आठ यूरोपीय देश फ्रांस के इस ‘सिद्धांत’ में शामिल होंगे।

.....

Next Post

पुलिस को देखकर भागने लगा बीए का छात्र, बैग से निकली 10 ग्राम एमडी

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर: पोलोग्राउंड में पुलिस वाहन देखते ही भागने की कोशिश कर रहा मंदसौर का बीए अंतिम वर्ष का छात्र ड्रग्स के साथ पकड़ाया. क्राइम ब्रांच ने उसके बैग से 10.01 ग्राम एमडी बरामद की है. जब्त ड्रग्स की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है.क्राइम ब्रांच की टीम एमआर […]

You May Like