​माँ बिजासन धाम में श्रद्धा की वर्षा: नवरात्रि के बाद खुली दानपेटी, निकले 10 लाख से अधिक

सारंगपुर। नवरात्रि पर्व के समपान पश्चात प्रसिद्ध माँ बिजासन धाम मंदिर पर स्थित दानपेटी को खोला गया. दानपेटी से 10 लाख से अधिक की दान राशि निकली है.

तहसीलदार एवं पदेन सचिव आकाश शर्मा के निर्देश पर मंदिर धाम पर स्थित दानपेटी खोलकर उनमें मौजूद दान राशि की गणना की गई, जिसमें से कुल 10 लाख 15 हजार 950 रुपये की दानराशि निकली. गोपाल सिंह चौहान की निगरानी में दानपेटी खेालकर राशि की गणना की गई. इस अवसर पर हल्का पटवारी कन्हैयालाल फुलेरिया, रामबाबू देशवाली, राधेश्याम भिलाला, सुरेंद्र, अतुल सक्सेना, विपुल सक्सेना, ऋ तु सक्सेना, आत्माराम वर्मा, मनीष पाटीदार सहित पटवारीगण, पुजारीगण, ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे.

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बगिया स्थित निज निवास में बांधा भाजपा का झंडा

Mon Apr 6 , 2026
जशपुर/रायपुर,06 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में ध्वजारोहण और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने […]

You May Like

मनोरंजन