दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच होगी वरिष्ठ स्तर की रक्षा वार्ता

सोल, 14 सितंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया और अमेरिका इस सप्ताह वरिष्ठ स्तर की नियमित रक्षा वार्ता करेंगे। क्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कोरिया-अमेरिका एकीकृत रक्षा संवाद (केआईडीडी) साल में दो बार होता है जो बुधवार से शुक्रवार तक दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में आयोजित होगा। इस दौरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के प्रयासों में शामिल होने के लिए अमेरिका के दबाव के बीच वहां संभावित सैन्य तैनाती पर विचार किया जायेगा उत्तर कोरिया के उप रक्षा मंत्री और किम होंग-चोल और पूर्वी एशिया के लिए अमेरिकी उप सहायक सचिव जॉर्ज लेम्यूर बातचीत का नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य वरिष्ठ रक्षा और विदेश मामलों के अधिकारी भी शामिल होंगे। बातचीत में दक्षिण कोरिया की उन कोशिशों पर भी ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है जिनके ज़रिए वह अनेरिका से युद्ध के समय का संचालन नियंत्रण वापस प्राप्त करना चाहता है।

मंत्रालय ने कहा, “इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें सियोल द्वारा युद्ध के समय संचालन नियंत्रण को वापस लेना, संयुक्त रक्षा रणनीति और जहाज निर्माण में सहयोग शामिल है।” वर्ष 2011 में शुरू किया गया केआईडीडी, दोनों सहयोगी देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक वरिष्ठ-स्तरीय मंच है। हाल ही में, दक्षिण कोरिया की एक टीम पिछले हफ़्ते संयुक्त अरब अमीरात में थी ताकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आस-पास सुरक्षा स्थिति का जायज़ा ले सके। इस कदम से यह अटकलें तेज़ हो गयी कि दषिा कोरिया इस क्षेत्र में सेना तैनात करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

दक्षिण कोरियाई सरकार ने हालांकि कहा है कि संभावित तैनाती के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ईरान ने सार्वजनिक रूप से दक्षिण कोरिया या अन्य देशों को इस इलाके में संभावित सैन्य तैनाती के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है और कहा है कि ऐसा कदम उठाने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया का लक्ष्य 2030 में राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले संचालन नियंत्रण वापस प्राप्त करना है। अधिकारी इस प्रक्रिया को अगले साल तक ही पूरा करने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया संयुक्त सेनाओं की पूर्ण परिचालन क्षमता की पुष्टि का दूसरा चरण पूरा करना चाहता है और इस शरद ऋतु में दोनों देशों के रक्षा प्रमुखों की होने वाली बैठक में संचालन नियंत्रण हस्तांतरण के लिए लक्ष्य वर्ष की घोषणा करना चाहता है।

.....

Next Post

मूर्तिकार हत्याकांड: प्लान-बी के साथ तैनात था बैकअप शूटर 

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में बीते 4 सितम्बर की रात को हुई मूर्तिकार मनोज उर्फ बाबा सोनकर की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल एक और शातिर आरोपी निक्की चौधरी को धरदबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल और […]

You May Like