अग्निकांड: लापता अशोक का हो सकता है नरकंकाल

जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव स्थित फनिंगो एडवेंचर पार्क में बुधवार शाम हुए अग्निकांड में एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। सर्चिंग के बाद गेमिंग जोन से नरकंकाल बरामद हुआ था। इस घटना के बाद से अशोक मरावी लापता है। संभावना जाहिर की जा रही है कि कंकाल उसी का है लेकिन मामले में डीएनए जांच शुरू हो गई। लापता युवक के परिजनों के सैंपल लिए गए है। अब पुलिस को डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल किसका है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विदित हो कि मानेगांव स्थित फनिंगो एडवेंचर पार्क में बुधवार शाम लगभग 7 बजे पार्क में तैनात गार्ड अजय पटेल निवासी सगड़ा, तिलवारा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी अचानक पार्क के एक हिस्से में आग की लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पार्क का कीमती सामान जलकर खाक हो गया था सूचना मिलते ही बरगी पुलिस और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं थी देर रात जब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था.

इसके बाद जब पुलिस की टीम ने पार्क परिसर के भीतर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया तो मलबे के बीच एक व्यक्ति का शव मिला, जो भीषण आग के कारण पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो चुका था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि अशोक मरावी निवासी बरगी का हादसे के समय वेल्डिंग का काम करता था जो लापता है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। डीएनए सैंपल लिए गए है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान हो सकेगी।

Next Post

दर्पण कॉलोनी में पीएनजी सप्लाई बंद, गैस उपभोक्ता परेशान

Sat Mar 28 , 2026
ग्वालियर: ठाठीपुर, दर्पण कॉलोनी इलाके में अवंतिका गैस की पीएनजी सप्लाई बंद होने से सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उपभोक्ता पहले सिलेंडर की किल्लत से परेशान थे और अब पीएनजी की सप्लाई भी रुक गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like