अयोध्या मामले की आड़ में राजनीतिक लाभ तलाशने में लगे विपक्षी: कीर्तिवर्धन

गोण्डा, 27 जून (वार्ता) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में दान चोरी के मामले के बहाने विपक्षी दल अपना राजनीतिक लाभ तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। श्री सिंह यहां स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज परिसर में एलिम्को कम्पनी द्वारा आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर”/दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जैसे ही अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी की बात सामने आई है तो सरकार नें निष्पक्ष जांच के लिये तत्काल एसआईटी गठित कर दी l जो पूरी तत्परता से अपना काम कर रही है और जिन आरोपियों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जा रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभु राम से बड़ा कोई नहीं हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में घोटालेबाजों, माफियाओं ,गुंडों ,बलात्कारियों और तमाम प्रकार अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों को ऊंची कुर्सी पर सुशोभित कर उनका सम्मान बढ़ाया जाता था जबकि योगी सरकार में माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों में सरकारी योजनाओं का जमकर बंदरबांट ,घोटाले और जमकर भ्रष्टाचार किया गया लेकिन सरकारें कार्यवाही करनें के बजाय दोषियों के सामने नतमस्तक रहीं। मंत्री ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में फिर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और जनता बंगाल वाला ही हाल समाजवादी पार्टी का करेगी।

 

Next Post

राधाकृष्णन ने एमएसएमई को विकसित भारत-2047 की यात्रा की रीढ़ बताया नयी

Sat Jun 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकसित भारत-2047 की यात्रा की रीढ़ हैं और देश की आर्थिक प्रगति में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “शनिवार को यहां डॉ.आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like