फायर ब्रिगेड ने निकाली अग्निशमन रैली

राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर फायर वाहन रैली निकाली गई
अग्नि सुरक्षा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता अभियान
इंदौर: मोती तबेला फायर स्टेशन की फायर ब्रिगेड ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आज एक शानदार अग्निशमन रैली निकाली। इस रैली में फायर गाड़ियाँ शामिल थीं, जिन पर आग से बचने के उपायों को अंकित किया गया था। रैली को देखकर शहरवासियों ने अग्निशमन सेवाओं के प्रति जागरूकता और सुरक्षा के महत्व को महसूस किया।भारत सरकार के निर्देशानुसार, प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है और 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ष के अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम है एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें। जिसके तहत मोती तबेला फायर स्टेशन से अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक रैली का आयोजन किया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। आज सुबह नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फायर ऑफिसर विनोद मिश्रा, इंदौर फायर ब्रिगेड के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में देशभर में अग्निशमन सेवाओं में शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1944 में मुंबई की बंदरगाह पर हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इंदौर शहर के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों जैसे मोती तबेला, लक्ष्मीबाई नगर, गांधी हॉल, जीएनटी मार्केट और औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड पर भी इसी प्रकार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली मच्छी बाजार, राजबाड़ा, शास्त्री ब्रिज, पलासिया, गीता भवन, जीपीओ, अग्रसेन चौराहा, जूनी इन्दौर, पलसीकर चौराहा होते हुए वापस मोती तबेला पहुंची और समापन हुआ। रैली के दौरान शहरवासियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Next Post

मुर्मु , मोदी, माझी ने उड़िया नववर्ष की शुभकामनाएं दी

Mon Apr 14 , 2025
नयी दिल्ली/भुवनेश्वर 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को ओडिशा के लोगों को उड़िया नववर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दी। सुश्री मुर्मु ने अपने एक्स हैंडल का पोस्ट में कहा , “यह त्योहार समाज को प्रेम और शांति […]

You May Like