जबलपुर: संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्राट अशोक क्रांति सेना कुशवाहा महासभा राष्ट्रीय एवं भरतीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में दमोह जिले के सतरिया ग्राम में चरणामृत पिलाकर अपमान की घटना को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दमोह के पुरुषोत्तम कुशवाहा के साथ कुल मनु वादियों, शराब माफियाओं के द्वारा जोर जबरदस्ती से मारपीट कर ब्राम्हण पंचायत में पुरुषोत्तम कुशवाहा से पाव धुलवाकर गंदा पानी पीने को मजबूर किया गया और 5100 रू. का दण्ड लिया गया और जीवन में कभी भी ब्राम्हणों का अपमान न करने का वीडियो बनाकर सार्वजनिक रूप से वायरल किया।
घटना करने वालों के उपर कठोर कार्यवाही करने को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला अध्यक्ष के माध्यम से सौंपा गया। इस मौके पर वृन्दावन वर्मा, रामरतन यादव, बैजनाथ कुशवाहा, उदयभद्र कुशवाहा, देवेश चौधरी, घनश्याम यादव, एड. रामकिशोर शिवहरे, धर्मेन्द्र कुशवाहा, रमेश बोहित, जितेन्द्र यादव, मुन्ना सिंह, अशोक यादव, मनोज बाघमारे, एड.गया प्रसाद कुशवाहा, राजेन्द्र पिल्ले, शैलेष लोधी, राजेन्द्र तेकाम, संजू ठाकुर, प्रमोद सेन, राकेश श्रीवास, डॉ. बाल मुकुन्द यादव, मायादेवी कुशवाहा, सुशीला कनौजिया, कैलाश यादव, प्रमोद सेन, राकेश श्रीवास, टीकाराम कोष्टा आदि उपस्थित थे।
