बिहार में 99.11 प्रतिशत मतदाताओ के दस्तावेज प्राप्त

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जारी नयी सूची के मसौदे में शामिल 99.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा करा दिये हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग की ओर से सोमवार शाम को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी।

नयी सूची के मसौदे में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। मसौदा पहली अगस्त को जारी की गयी थी। उस पर एक सितंबर तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गयी हैं। सूची के मसौदे में किसी त्रुटि को लेकर कोई भी व्यक्ति निर्धारित नियम प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

आयोग ने मसौदा सूची में शामिल मतदाताओं को अपने नाम से संबंधित दस्तावेज जमा कराने का भी समय दिया गया है। इसके लिए। दस्तावेज जमा कराने के लिएअभी सात दिन का समय बाकी है। आयोग के अनुसार आज शाम तक 99.11 प्रतिशत मतदाताओं ने दस्तावेज दाखिल करा दिये थे।

आयोग को प्राप्त सभी दस्तावेजों और आपत्तियों पर निर्णय और पात्रता दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित क्षेत्र के मतदाता पंजीयन अधिकारी अथवा सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी (ईआरो/एईआरओ) द्वारा 25 सितंबर, 2025 तक पूरा किया जाना है। इनकी अंतिम जांच के बाद, वर्तमान एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार पक्की पुनरीक्षित मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

आयोग के अधिकारियों का कहना है कि दावे और आपत्ति का समय सूची के मसौदे में किसी भी त्रुटि में सुधार कराने का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान मतदाता अपने अपेक्षित संक्षिप्त दस्तावेज भी प्रस्तुत कर सकते हैं जो वे पहले दौर में गणना-फार्म जमा करते समय प्रस्तुत नहीं कर सके थे।

 

Next Post

एनडीबी के उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने डॉ. राजीव रंजन को पांच साल के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एनडीबी के संचालक मंडल की 23 अगस्त को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति का फैसला किया गया था। डॉ. रंजन के पास केंद्रीय बैंक में […]

You May Like