एनडीबी के उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने डॉ. राजीव रंजन को पांच साल के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

एनडीबी के संचालक मंडल की 23 अगस्त को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति का फैसला किया गया था।

डॉ. रंजन के पास केंद्रीय बैंक में काम करने का 35 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने 1989 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह मई 2002 से आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का भी हिस्सा रहे हैं।

वह मौद्रिक नीति विभाग के प्रमुख और एमपीसी के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। साल 2012 से 2015 तक वह ओमान के केंद्रीय बैंक में आर्थिक नीति के विशेषज्ञ रहे हैं। आरबीआई में वह अंतरराष्ट्रीय विभाग और विदेशी निवेश एवं परिचालन विभाग में भी सेवा प्रदान कर चुके हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी डॉ. रंजन के पास जी20, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, बीआईएस, एफएसबी, ओईसीडी तथा दक्षेस जैसे बहुस्तरीय वित्तीय संस्थानों और ग्लोबल साउथ के केंद्रीय बैंकों के साथ काम करने का अनुभव है। प्रासंगिक आर्थिक एवं विकासात्कम मुद्दों पर उन्होंने कई लेख प्रकाशित किये हैं और तीन पुस्तकों के सह-लेखक भी रहे हैं।

 

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने वंतारा प्राणी केंद्र की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया

Tue Aug 26 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के वंतारा (ग्रीन्स प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र) के कामकाज की स्वतंत्र जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का सोमवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने अधिवक्ता […]

You May Like