गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी ड्रग्स व रसायन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी-2.0’ के तहत गरोठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 173 ग्राम एमडी ड्रग्स, एमडी निर्माण में प्रयुक्त करीब 24.57 किलोग्राम रसायन, दो कारें और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पावटी निवासी रणजीत सिंह के खेत स्थित बाड़े पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। मौके से 173 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हाइड्रोक्लोरिक एसडी, एमएमए और एमडीसी केमिकल बरामद किए गए। पुलिस ने पावटी निवासी रणजीत सिंह (30) एवं ढाकनी निवासी ईश्वर सिंह (37) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान एमडी की तस्करी में उपयोग की जा रही एक वेन्यू कार, एक स्विफ्ट कार तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए। मामले में चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव एवं गरोठ पुलिस टीम ने की। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Next Post

कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण

Sat Jul 25 , 2026
नीमच। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त […]

You May Like