बिजली लाइन से छेड़खानी करने पर थाने में शिकायत

देवसर : म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, देवसर के कनिष्ठ अभियंता ने असामाजिक तत्वों द्वारा 11 केव्ही की विद्युत लाइन के साथ गंभीर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।शिकायत के अनुसार उज्जैनी फीडर के अंतर्गत ग्राम तलवा में गोपी चन्द्र प्रजापति के घर के पास असामाजिक तत्वों ने 11 केव्ही लाइन के तीनों तारों को कटिया के माध्यम से आपस में जोड़ दिया था। इस खतरनाक स्थिति की जानकारी तब हुई जब आउटसोर्स कर्मचारी जीतलाल प्रजापति और अंचल साह कार्य के लिए फीडर पर पहुंचे।

वहां एक फीडर बंद होने के बावजूद दूसरे फीडर में लाइट जल रही थी, जिससे किसी बड़ी अनहोनी या जानलेवा दुर्घटना की पूरी आशंका थी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सब-स्टेशन ऑपरेटर राजू कुशवाहा को फोन कर लाइन बंद करवाई और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस चौकी प्रभारी, तिनगुड़ी को इस मामले के वीडियो साक्ष्य और लिखित आवेदन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ आईपीसी की कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।
बिजली बिल के ब्याज में भारी छूट का मौका
म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी समाधान योजना 2025-26 लागू की गई है। देवरसर कनिष्ठ अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने बकाया बिलों के भारी-भरकम ब्याज से मुक्ति पा सकते हैं। योजना के दूसरे चरण के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस योजना में घरेलू, कृषि और औद्योगिक सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ता पात्र हैं, जिनका बिल 3 महीने या उससे अधिक समय से बकाया है।

Next Post

पानी भरने के झगड़े में गई जान,पॉच आरोपी गिरफ्तार

Sat Apr 11 , 2026
सिंगरौली : जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी पांच आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है। […]

You May Like