शहीदों का सम्मान संविधान की रक्षा का संकल्प: 116 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी स्वामी लेखराज सिंह का सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहीद स्मरण सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 116 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी लेखराज सिंह, पांडुरंग गणपत शिंदे, दयाराम नामदेव तथा राजेश बादल का सम्मान कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने किया। विशेष अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद परिवारों को सम्मानित किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिवारों के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रकोष्ठ के महामंत्री अशोक कुमार सिद्धू ने दी, जबकि संचालन प्रकोष्ठ के प्रवक्ता विकास जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत से हुई और राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया गया।

Next Post

प्राकृतिक खेती में रीवा का नाम रोशन करने में किसान आगे आयें: उप मुख्यमंत्री शुक्ला

Thu Jan 29 , 2026
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती में रीवा का नाम रोशन करने में किसान आगे आयें और अपने स्वयं एवं परिवार के स्वास्थ्य के साथ जमीन के स्वास्थ्य के लिये प्राकृतिक खेती को अपनायें. उप मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत मरहा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के […]

You May Like