दमोह: खेल-खेल में दवाई मिले सूखने डले चने का सेवन कर लेने से दो मासूम भाई-बहन की हालत गंभीर हो गई.परिजन शुक्रवार दोपहर दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तेजगढ़ के मोहरा गांव निवासी बलराम सिंह लोधी का 3 वर्षीय पुत्र वेदांत और वकील सिंह लोधी की 18 माह की बेटी नमामि ने धूप में सूखने रखे दवाई युक्त चने खा लिए.कुछ देर बाद दोनों को उल्टी-दस्त होने लगे.
परिजन तत्काल बिना देरी किए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.
डॉ. बहादुर सिंह ने दोनों बच्चों का इलाज कर उन्हें पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
