
झाबुआ। गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर नेहा मीना की विशेष उपस्थिति में हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स छिड़काव का शुभारंभ किया गया। हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से अतिथियों की उपस्थिति में पहले इमली और सीताफल के बीजो का छिड़काव किया गया। इसके उपरांत आजीविका मिशन की दीदीओं द्वारा ड्रोन के छिद्रों के आकार के अनुरूप बनाये गये सीडबॉल्स का छिड़काव किया गया। इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विगत वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीडबॉल्स का छिड़काव किया गया था जिसके सार्थक परिणाम नजर आए है। इस वर्ष भी सीडबॉल्स छिड़काव का कार्य वृहद स्तर पर किया जाएगा जिसके लिए शुभकामना एवं बधाई है। ड्रोन के माध्यम से छिड़काव दुर्गम क्षेत्र एवं जंगल के अंदर भी पहुच कर छिड़काव किया जा सकता है।
