सडक़ हादसे में दादा व 12 वर्षीय पोते की मौत

शाजापुर। सुनेरा थानांतर्गत उकावता चौकी के पास एक कार गुरुवार शाम अनियंत्रित होकर पुलिया से नाले में जा गिरी. हादसे में दादा और 12 वर्षीय पोते की मौत हो गई, जबकि बहू ओर पोती घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि कार में कृष्ण शर्मा 74 वर्ष अपने परिवार के साथ इंदौर से सिरोंज लौट रहे थे. वाहन में उनके साथ बेटा, बहू और पोता-पोती सवार थे. वाहन वे खुद चला रहे थे. इसी दौरान उकावता चौकी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गहरे नाले में जा गिरी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. वाहन में सभी लोग फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. नाले में ज्यादा पानी नहीं था, लेकिन कृष्ण शर्मा और पोते शाश्वत की मौके पर मौत हो गई. इसके अलावा बेटा सचिन शर्मा, बहू रजनी शर्मा और पोती संस्कृति शर्मा घायल हैं. इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिवार सिरोंज का रहने वाला बताया जा रहा है.

Next Post

भालू के हमले में श्रमिक गंभीर रूप से घायल

Thu May 22 , 2025
उदयनगर। पूंजापुरा वन परिक्षेत्र केजोशी बाबा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिक पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद श्रमिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित श्रमिक का नाम गोविंद पिता पदम है, […]

You May Like