कच्चे तेल में नरमी से रुपया 18 पैसे मजबूत

मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोमवार को रुपये में तेजी रही।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज रुपया 18 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.78 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर छह पैसे टूटकर 95.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 10 पैसे की बढ़त के साथ 95.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह 95.86 रुपये से 95.72 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में 95.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज कमजोर रहा जिससे रुपये को समर्थन मिला। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा करीब सवा तीन फीसदी फिसलकर करीब 100.5 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के आज भारतीय पूंजी बाजार में 90.71 करोड़ डॉलर के शुद्ध निवेश से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला , हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.2 प्रतिशत मजबूत होने से रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

 

Next Post

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई की भारत में बिक्री शुरू, कीमत 79,999 रुपये

Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को अपनी गैलेक्सी एस26 सीरीज के नये स्मार्टफोन गैलेक्सी एस26 एफई की बिक्री शुरू होने की घोषणा की। इसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे पिस्ताचियो, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट रंगों में पेश किया है। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज […]

You May Like