
सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर जिले के खुरई आगमन पर खुरई हेलीपेड पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह, संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी आर, एसपी विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं जन समुदाय मौजूद था।
