मेक्सिको क्यूबा को भेजेगा मानवीय सहायता, तेल आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी: राष्ट्रपति

मेक्सिको सिटी, 2 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने घोषणा की है कि उनका देश जल्द ही क्यूबा को मानवीय सहायता भेजेगा और साथ ही द्वीपीय देश को मानवीय आधार पर तेल आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा। श्रीमती शीनबाम ने सोनोरा राज्य के गुएमास में संबोधन के दौरान कहा, “इस सप्ताह हम नौसेना मंत्रालय की सहायता से क्यूबा को खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं और अन्य बुनियादी जरूरतों से जुड़ी मानवीय सहायता भेजने की योजना बना रहे हैं। साथ ही, मानवीय आधार पर तेल आपूर्ति के मुद्दे को कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने के प्रयास भी जारी रहेंगे।”

उन्होंने बताया कि क्यूबा को तेल आपूर्ति पर प्रतिबंध की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद सामने आई थी, हालांकि इस विषय पर उनके साथ कोई चर्चा नहीं हुई थी। श्रीमती शीनबाम ने कहा कि उनकी सरकार अब सभी कूटनीतिक रास्तों से समाधान तलाश रही है, क्योंकि यह मामला “मौलिक रूप से महत्वपूर्ण मानवीय सहायता” से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले देशों से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने हवाना से कथित रूप से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए आपात स्थिति की भी घोषणा की। क्यूबा सरकार ने अमेरिका के इन नए कदमों को देश की अर्थव्यवस्था को दबाने और जनता पर अत्यंत कठिन जीवन परिस्थितियां थोपने का प्रयास बताया है। क्यूबा ने इन प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और अमेरिकी प्रतिबंधों की बहिर्देशीय (एक्सट्राटेरिटोरियल) प्रकृति का उदाहरण करार दिया है।

Next Post

एआई की रफ्तार बढ़ाने, ऊर्जा खपत कम करने के लिए ऑप्टिकल चिप्स बना रहा है चीन

Mon Feb 2 , 2026
बीजिंग, 02 फरवरी (वार्ता) आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज़ी से बढ़ते इस्तेमाल और उसकी बढ़ती ऊर्जा खपत के बीच चीन अब पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक चिप्स के विकल्प के रूप में ऑप्टिकल चिप्स पर बड़ा दांव लगा रहा है। इन चिप्स को फ़ोटोन चिप्स भी कहा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।