नीमच में बंद रहे 370 प्राइवेट स्कूल, संचालकों ने गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन प्रदर्शन

नीमच। जिले में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार की नई मान्यता नवीनीकरण नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। जिले के लगभग 370 निजी स्कूल इस विरोध में बंद रहे। स्कूल संचालकों ने गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

विरोध का मुख्य कारण सरकार द्वारा मान्यता नवीनीकरण में पंजीकृत किरायानामा की अनिवार्यता है। स्कूल संचालकों का कहना है कि यह नया नियम विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को कम शुल्क में शिक्षा देने वाले स्कूलों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। इसके अलावा, राजस्व विभाग के नए पोर्टल संपदा 2.0 पर पंजीकृत किरायानामा बनवाने में भी कई तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।

सोपास अशासकीय शिक्षण संस्था संगठन के अजय भटनागर के अनुसार, सरकार की यह नीतियां शिक्षा के मूल उद्देश्य को प्रभावित कर रही हैं। संगठन एक महीने से इन नियमों में छूट की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। स्कूल संचालकों का मानना है कि नए नियमों में शिथिलता लाई जाए, ताकि निजी स्कूलों का सुचारु संचालन हो सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित न हो।

Next Post

महाकुंभ में छतनाग घाट के पास लगी आग

Thu Jan 30 , 2025
महाकुंभनगर, 30 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के महाकुंभनगर में छतनाग घाट पुलिस थाना क्षेत्र में गुरूवार को लगी आग में कई टेंट जलकर राख हो गए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि सेक्टर 22 में छतनाग घाट क्षेत्र में मेला क्षेत्र […]

You May Like