अचानक ट्रेन में उठा धुआं, रुकते ही कोच से भागे यात्री

पाली(उमरिया )। बिलासपुर से कटनी की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन क्रमांक 68748 में शुक्रवार को सुबह लगभग 11:15 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन से अचानक घना धुआं उठने लगा।

जानकारी के अनुसार ट्रेन शहडोल से रवाना होकर घुनघुटी स्टेशन पहुंची, तो वहां थोड़ा धुआं देखा गया। एहतियातन ट्रेन को लगभग 20 मिनट तक घुनघुटी स्टेशन में रोका और रेलवे स्टाफ ने निरीक्षण किया। आरपीएफ थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है, बल्कि ब्रेक बाइंडिंग की सामान्य तकनीकी दिक्कत थी। कभी-कभी ब्रेक शू पहियों से चिपक जाते हैं, जिससे पहिए घूमते समय घर्षण पैदा होता है और धुआं उठने लगता है। उन्होंने बताया कि इंजन और कोच दोनों की तकनीकी जांच कराई गई है, स्थिति सामान्य पाई गई और ट्रेन को सुरक्षित आगे रवाना किया गया। रेलवे तकनीकी सूत्रों के अनुसार, ब्रेक बाइंडिंग आमतौर पर तब होती है जब ब्रेक सिलिंडर में हवा का दबाव बराबर नहीं बन पाता या ब्रेक रिलीज वाल्व में रुकावट आ जाती है। इससे ब्रेक लगे रहते हैं और पहिए अत्यधिक गर्म होकर धुआं छोड़ने लगते हैं।

Next Post

अस्पताल में शराब के नशे में डॉक्टर ने मचाया हंगामा

Fri Oct 10 , 2025
रीवा। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है.यहां मेडिसिन विभाग के डॉ. विवेक शराब के नशे में धुत होकर गुरुवार रात को हंगामा मचाने लगे. इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार डॉ. विवेक ने […]

You May Like