पॉलीटेक्निक कॉलेज में एलुमनी मीट 2.0 की तैयारियां अंतिम चरण में

सिंगरौली : शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैढ़न में 28 जून को आयोजित होने वाले एलुमनी मीट 2.0 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आयोजन समिति एवं एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस सम्मेलन में वर्ष 1983 से लेकर वर्तमान तक के पूर्व छात्र एक मंच पर एकत्रित होंगे और अपने अनुभव, ज्ञान तथा उपलब्धियों को वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। वर्ष 1983 में स्थापित गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज बैढ़न ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हजारों कुशल अभियंता और तकनीशियन तैयार किए हैं।

इन्हीं पूर्व छात्रों को संगठित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया गया है। संस्था का उद्देश्य कॉलेज के विकास में सहयोग, विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, रोजगार सहायता, छात्रवृत्ति तथा उद्योग-संस्थान संबंधों को मजबूत करना है। एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष का उद्बोधन होगा। प्राचार्य कैलाश तंतुवे संस्थान की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वर्ष 1983 बैच के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एमपीयूडीसी भोपाल में प्रमुख अभियंता आनंद सिंह शामिल होंगे।

Next Post

हिंदू समाज को संगठित,जागरूक एवं सशक्त बनाना है: डीके

Mon Jun 22 , 2026
सिंगरौली: विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम बैढ़न स्थित सभागार में संपन्न हुई।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सेवा एवं जागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में आगामी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों, […]

You May Like