फैमिली कोर्ट में पेश हुआ नारायण सांई

इंदौर: दुष्कर्म के मामले में सूरत जेल में बंद आसाराम का बेटा नारायण सांई शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर फैमिली कोर्ट में पेश हुआ. उसकी पत्नी ने करीब तीन साल पहले तलाक का केस दायर किया था. शुक्रवार को हुई सुनवाई में सिर्फ पत्नी जानकी के ही बयान दर्ज हो सके, जबकि नारायण और अन्य पक्षकारों के बयान नहीं हो पाए.

भोपाल निवासी जानकी हरपलानी ने पति पर तलाक का केस दायर करते हुए पहले भी कोर्ट में गुहार लगाई थी, पिछली सुनवाई में नारायण को नोटिस भेजकर बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ. जबकि उसके वकीलों ने जवाब दाखिल किया था, जिसके बाद कोर्ट ने 1 अगस्त की तारीख तय की थी. शुक्रवार को दोपहर में पुलिस सुरक्षा के बीच नारायण को सूरत जेल से इंदौर लाया. कोर्ट के बाहर और अंदर पुलिस ने उसे फटाफट ले जाकर पेशी कराई, ताकि किसी तरह की रिकॉर्डिंग न हो सके.

इस दौरान आसाराम के कुछ अनुयायी भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे. सुनवाई में नारायण सांई की ओर से एडवोकेट पवन शर्मा और तुलसीराम रघुवंशी उपस्थित थे, फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई 4 सितंबर तय की है. पत्नी जानकी हरपलानी की ओर से पहले दायर याचिका पर 2018 में कोर्ट ने आदेश दिया था कि नारायण सांई हर माह 50 हजार रुपए भरण-पोषण के रूप में दें. लेकिन जेल में बंद होने के कारण उसने यह राशि अब तक नहीं दी है. जिसके चलते जानकी ने आदेश को रिओपन कराने की अपील भी की है

Next Post

बेतरतीब बसों पर कार्रवाई, 8 बसें जब्त

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर:कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आम रास्तों में बाधा बना रही 8 बसों को जब्त किया.बसों के दस्तावेज, फिटनेस, ओवरलोडिंग, स्पीड गवर्नर आदि की जांच की गई.प्रशासन ने बस संचालकों से तय स्थानों से ही संचालन करने की अपील की है. Facebook Share […]

You May Like