ननि की जनता चौपाल: जब पैसे नहीं हैं तो क्यों खोद रहे हो सड़कें …?

इंदौर: नगर निगम द्वारा वार्डो की समस्याओं को लेकर लगाई जा रही जनता चौपाल में एक महिला ने महापौर से तीखा सवाल कर आइना दिखा दिया. इतना ही नहीं महिला ने महापौर को बताया कि अच्छी सड़क, अच्छा बगीचा और पेवर ब्लॉक सही होड़ के बावजूद क्यों बदले जा रहे हैं. महिला ने महापौर को कहा कि आपकी पार्टी अच्छा काम नहीं कर रही है.नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज विधानसभा 4 के वार्ड 84 में जनता चौपाल लगाई थी.

जनता चौपाल में एक महिला महापौर को बताया कि गली के कॉर्नर पर गड्ढा था, जिसको आपके आने के पहले तुरंत ठीक किया गया, ऐसा क्यों है कि आपके एंड पर ही काम हुआ. इस पर महापौर ने महिला को स्वयं का प्रभाव बताया. महिला ने कहा कि प्रभाव के लिए आपका नाम ही काफी होना चाहिए, आपके आने जरूरत नहीं पड़ना चाहिए. महिला ने आईना दिखाते हुए महापौर से सवाल पूछा कि जब नगर निगम के पास पैसा नहीं है, तो बार बार सड़कें क्यों खोदी जा रही है ? पेवर ब्लॉक अच्छे है फिर बदले जा रहे है? बगीचा अच्छा है और उसको और अच्छा किया जा सकता है,लेकिन उसकी बाउंड्रीवाल तोड़ने की जरूरत नहीं थी, उसको क्यों तोड़ा गया? आपकी पार्टी अच्छा काम नहीं कर रही है.
नाम से हो जाता था काम
महिला ने कहा कि एक समय था कि स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ पैदल घूमते थे और उनके नाम से काम हो जाता था. आप पार्षदों को घर-घर जाकर समस्या पूछने का कहे, तो सर आपको आना ही नही पड़ेगा. इतना कह कर महिला बैठ गई.

Next Post

परीक्षाओं के बीच आधी रात को डीजे बजाना पड़ा भारी

Thu Feb 19 , 2026
इंदौर: बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में खलल डालने वाले और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने अब सख्ती शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आजाद नगर पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले एक आईसर वाहन को […]

You May Like