पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक: त्यौहारों के दौरान सुरक्षा पर रहेगी नजर  

भोपाल। राजधानी में त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई. गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और मिलाद उन नबी के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा की गई. पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियो, थाना प्रभारियों की बैठक ली.

बैठक में पुलिस आयुक्त ने थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की थाना प्रभारियों से विस्तृत जानकारी ली. साथ ही चल समारोह, जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थल, प्रतिमा, पंडाल सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, लाईटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट व्यवस्था, त्यौहार में नगर रक्षा समिति का सहयोग इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने दिए. शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में देर रात्रि तक निरंतर गश्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. अपराधों की रोकथाम के लिए अवैध शराब तस्कर, आर्म्स तस्कर, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करें एवं निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश उन्होंने दिए. सोशल मीडिया पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने की बात पुलिस आयुक्त ने कही.

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त रियाज इक़बाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र पवार, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त शशांक एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.

Next Post

प्रचारक निरीक्षक रविन्द्र लखारा अब कोटा में देंगे सेवाएँ, स्थानांतरण

Mon Aug 25 , 2025
भोपाल।पमरे भोपाल मंडल में वरिष्ठ प्रचारक निरीक्षक के रूप में कार्यरत रविन्द्र लखारा का स्थानांतरण कोटा मंडल में हो गया है. ढाई वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने राजधानी मंडल में रेलवे जनसंपर्क कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया. इस अवधि में भोपाल मंडल ने समाचार कवरेज के मामले में जबलपुर, […]

You May Like