मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) तिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और सूर्यकुमार यादव (40) की शानदार पारियों के दम पर मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने पहले विकेट के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 रन जोड़े।पांचवें ओवर में विप्रज निगम ने रोहित शर्मा (18) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। रायन रिकलटन ने 25 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। 14वें ओवर में कुलदीप ने सूर्यकुमार यादव को स्टार्क के हाथों कैच आउट करा दिया। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (40) रन बनाये। अगले ही ओवर में हार्दिक पंड्या (दो) को निगम ने अपना शिकार बना लिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा 32 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (59) रन बनाये। उन्हें मुकेश की गेंद पर अभिषेक पोरेल ने बांउड्री पर कैच आउट किया। नमन धीर ने 17 गेंदो में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये।

Next Post

सारंग ने हजारों युवाओं के साथ निकाली ‘जयभीम पदयात्रा’

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल, 13 अप्रैल (वार्ता) भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आज मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भव्य ‘जयभीम पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भोपाल के शौर्य स्मारक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहे होते हुए […]

You May Like