करवा चौथ की शॉपिंग पर महंगाई का असर, कपड़े-कॉस्मेटिक्स के दाम 25% तक बढ़े

भोपाल। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए करवा, पूजा की थाली, साड़ी, सूट, कॉस्मेटिक्स और ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में इस बार डिजाइनर सामान और ट्रेडिशनल ज्वेलरी की मांग देखने को मिल रही है, लेकिन कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की बढ़ी कीमतों का असर ग्राहकों के बजट पर पड़ रहा है।

दुकानदारों के मुताबिक, इस बार साड़ी और कपड़ों के दाम पिछले साल के मुकाबले करीब 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वहीं, कॉस्मेटिक्स की कीमतों में भी 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ग्राहकों को त्योहार की खरीदारी के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

करवा के दाम में मामूली बढ़ोतरी

करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल होने वाले करवा के दाम में इस बार ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। दुकानदारों के अनुसार, कीमतों में करीब 10 से 15 रुपये का ही अंतर आया है। बाजार में करवा 50 रुपये से लेकर 200 से 250 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, छलनी, लोटा और थाली वाली पूरी पूजा थाली की कीमत 400 से 500 रुपये तक है।

कपड़ों और ज्वेलरी में ये है ट्रेंड

खरीदारी के दौरान साड़ियों में डार्क शेड्स, जबकि सूट और ड्रेस में लाइट कलर्स महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। शिफॉन जैसे फैब्रिक की भी मांग है। ज्वेलरी में ट्रेडिशनल और इंडियन डिजाइन को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, कॉस्मेटिक्स बाजार में भी अच्छी मांग बताई जा रही है। हालांकि, बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।

Next Post

ग्वालियर में 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव का समापन, नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर, ग्वालियर में 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव 2026 का समापन कला, संस्कृति और प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। उत्सव की आखिरी रात आयोजित गाला नाइट में बच्चों ने कथक और भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। आईटीएम कॉलेज के नाद थिएटर में हुए इस आयोजन में कलाकारों की प्रस्तुतियों […]

You May Like