ग्वालियर में 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव का समापन, नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ग्वालियर, ग्वालियर में 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव 2026 का समापन कला, संस्कृति और प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। उत्सव की आखिरी रात आयोजित गाला नाइट में बच्चों ने कथक और भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। आईटीएम कॉलेज के नाद थिएटर में हुए इस आयोजन में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री कथक नृत्यांगना नलिनी और कमलिनी रहीं। इस दौरान पद्मश्री कमलिनी ने कहा कि कला बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह देती है। कला में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है। उन्होंने कहा कि जब भाव, विचार और अभिव्यक्ति एक साथ जुड़ते हैं, तो वे लोगों को आपस में जोड़ते हैं। उनके मुताबिक, नृत्य एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है, जबकि कला और अध्यात्म मन के खालीपन को दूर करने में मदद करते हैं।

उत्सव के समापन सत्र में भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए सफलता के लिए निरंतर सीखने, जुनून बनाए रखने और लक्ष्य हासिल होने तक प्रयास करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने अ

Next Post

चक्रवात 'अर्नब': ओडिशा ने 31,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, 315 आपदा प्रतिक्रिया टीमें तैनात

Wed Oct 28 , 2026
भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर (वार्ता) ओडिशा सरकार ने गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित जिलों से 31,255 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 315 आपदा प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया है। दक्षिण और पश्चिमी ओडिशा के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बीच राज्य सरकार ने […]

You May Like