एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फेलिक्स ऑगर अलियासिमे यूएस ओपन के चौथे दौर में

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (वार्ता) कनाडा के स्टार टेनिस खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने अपने करियर के एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन 2025 के चौथे दौर में जगह बना ली है।

लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में शनिवार रात खेले गये मुकाबले में 25 वर्षीय ने फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने ज्वेरेव को 4-6, 7-6(7), 6-4, 6-4 से हराने के लिए आक्रामक मास्टरक्लास का प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 फ़ोरहैंड सहित 50 विनर्स के साथ जीत दर्ज की।

वर्तमान में 27वें स्थान पर काबिज ऑगर-अलियासेम ने अब तक शीर्ष पांच प्रतिद्वंदी के खिलाफ अपनी पहली ग्रैंड स्लैम जीत दर्ज की है। वह अपने पिछले 11 प्रयासों में केवल दो बार किसी स्लैम के अंतिम 16 में पहुंचे हैं और क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 15वीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव से होगा ।

मैच के बाद अलियासेम ने कहा, “यह अच्छा लग रहा है। काम अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आज रात सब कुछ बहुत अच्छी तरह से हुआ।”

Next Post

राजस्व अधिकारियों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन

Sun Aug 31 , 2025
सीधी:कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रसारित कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर्स के मध्य नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज […]

You May Like