आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, डीजीपी ने लगाई रैंक

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मध्य प्रदेश कैडर के 18 अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पदोन्नत अधिकारियों को औपचारिक रूप से रैंक लगाई।

इस अवसर पर डीजीपी मकवाणा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके समर्पित, अनुशासित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ये अधिकारी अपने सशक्त नेतृत्व से प्रदेश की प्रगति, आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और मजबूत करेंगे तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

31 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार,आशुतोष रॉय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके अलावा कई अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ पदों पर पदोन्नति दी गई है, जिससे मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ नेतृत्व को और मजबूती मिली है।

Next Post

कांग्रेस ने शुरू किया बूथ चलो, गाँव चलो अभियान

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल। ‘बूथ चलो, गाँव चलो’ अभियान के तहत कांग्रेस ने गुरुवार को भोपाल जिले की केडिया देव पंचायत में जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति से ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति का गठन किया। ग्राम पंचायत समिति गठन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुजूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोडिया देवका में मध्य […]

You May Like