रसोई में गैस भभकने से झुलसे बुजुर्ग की मौत

इंदौर:छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के पंचमूर्ति नगर में घर के भीतर गैस रिसाव से लगी आग ने एक मजदूर की जान ले ली. खाना बनाते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग की कई दिन इलाज के बाद अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.पंचमूर्ति नगर में रहने वाले 52 वर्षीय अनिल पिता गोपाल हम्माली कर जीवन यापन करते थे और घर में अकेले रहते थे. कुछ दिन पहले वे रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे.

गैस चूल्हा जलाने के बाद वे बाथरूम चले गए. इस दौरान चूल्हा बुझ गया, लेकिन सिलेंडर से गैस का रिसाव होता रहा और पूरा कमरा गैस से भर गया था. वापस लौटकर जैसे ही अनिल ने दोबारा चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, गैस ने आग पकड़ ली और वे बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. छत्रीपुरा पुलिस सिलेंडर और रेगुलेटर में तकनीकी खराबी की संभावना को लेकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, श्रीनगर एयरपोर्ट पर 50 उड़ानें रद्द और नेशनल हाईवे-44 हुआ बंद, पर्यटकों के चेहरे खिले, प्रशासन ने जारी की कड़ी एडवायजरी

Tue Jan 27 , 2026
श्रीनगर | कश्मीर घाटी में हो रहे ‘बर्फबारी के तांडव’ ने यातायात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। लगातार गिरती बर्फ और बेहद कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को 25 आने वाली और 25 जाने वाली उड़ानों सहित कुल 50 फ्लाइट्स को रद्द करना […]

You May Like