अम्बेडकर जयंती पर केंद्रीय जेल सतना से 6 आजीवन बंदी रिहा

सतना: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 6 बंदियों को रिहा किया गया। यह रिहाई राज्य शासन द्वारा घोषित परिहार और जेल मुख्यालय के आदेश के तहत की गई।जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान सभी रिहा बंदियों को श्रीफल, आध्यात्मिक प्रेरणा हेतु श्रीमद्भगवद् गीता (यथार्थ), लंच पैकेट, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधा, बंदी पारिश्रमिक पासबुक और रिहाई प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

रिहा हुए बंदियों में सतना जिले के मणिराज साकेत और रामभूषण पाण्डेय, मैहर जिले के हेतराम द्विवेदी और सुशील साकेत, पन्ना जिले के अनीव खान तथा शहडोल जिले के उदयभान उर्फ उदय सिंह शामिल हैं। इनमें से तीन बंदी—हेतराम द्विवेदी, मणिराज साकेत और उदयभान—खुली जेल कॉलोनी सतना में निवासरत थे।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा ने बंदियों को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने और सदमार्ग पर जीवन बिताने की सीख दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में जेल उप अधीक्षक श्री श्रीकांत त्रिपाठी, कल्याण अधिकारी श्री अनिरुद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्री अभिमन्यु पाण्डेय, सुश्री फिरोजा खातून, श्री अनिल प्रताप सिंह सहित अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Post

‘शांति’ से शुरू हुआ सफर, क्रिकेट एंकरिंग ने बदली किस्मत, ऐसे चमकीं मंदिरा बेदी

Wed Apr 15 , 2026
मंदिरा बेदी ने टीवी शो शांति से पहचान बनाई और बाद में क्रिकेट एंकरिंग में नई मिसाल कायम की। उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और आज वह इंस्पिरेशन पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती हैं। मनोरंजन और स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी आज […]

You May Like