फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर की जान बचाने वाले डेंटिस्ट ने सुनाई आपबीती, 45 मिनट तक रोका खून

तेल अवीव। फ्लाईदुबई फ्लाइट में को-पायलट के हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छर की जान विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट की वजह से बची। इजराइल में रहने वाले जॉर्जियाई डेंटिस्ट डॉ. शुता मुसाएव ने 45 मिनट तक उनका इलाज किया।

मुसाएव ने बताया कि हमले के बाद कैप्टन के सिर, गर्दन और हाथ से लगातार खून बह रहा था और पल्स गिर रही थी। उन्होंने टी-शर्ट से प्रेशर ड्रेसिंग और आइस पैक से खून रोकने की कोशिश की। पल्स कम होने पर पैर ऊपर किए, जिससे स्थिति संभली।

डेंटिस्ट के मुताबिक कैप्टन ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा- ‘मैं यहां मरना नहीं चाहता’। मुसाएव ने उन्हें सोने नहीं दिया और परिवार के बारे में बात कर होश में बनाए रखा।

फ्लाइट को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंड कराया गया, जहां कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छर को हीरो बताया है। भारतीय दूतावास के अनुसार कैप्टन की हालत में सुधार हो रहा है।

Next Post

भौतिकी का नोबेल 2026 बेल्जियम के फ्रांसिस हाल्जेन को, न्यूट्रिनो खोज के लिए मिला सम्मान

Wed Oct 7 , 2026
स्टॉकहोम। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने भौतिकी का नोबेल पुरस्कार बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को देने का ऐलान किया है। उन्हें आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी में अहम योगदान और उच्च ऊर्जा वाले एस्ट्रोफिजिकल न्यूट्रिनो की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। 1944 में जन्मे हाल्जेन विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर […]

You May Like