एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती के लिए सराहनीय कदम: रीती

सीधी : विधानसभा स्तरीय बीएलए 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी विधायक रीती पाठक ने कहा कि यह प्रशिक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें प्रत्येक मतदाता के नाम की शुद्धता और सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। आप जिस बूथ पर अपना वोट डालते हैं वहां नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर आपसे संपर्क करेगा, यदि नहीं करता है तो भाजपा कार्यकर्ता बीएलए-2 के माध्यम से अपना फार्म भरकर जमा कर सकते हैं।

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से बीएलए प्रत्येक तय किए गए बीएलओ से संपर्क करके शुद्ध और प्रामाणिक मतदाता सूची तैयार करवाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे योग्य और निर्धारित मापदंड को पूर्ण करने वाला कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से ना चुके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और एसआईआर प्रक्रिया के जिला संयोजक डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मतदाता शुद्धिकरण की प्रक्रिया 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेगी। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर अर्थात बीएलओ घर-घर जा रहे हैं। वह कम से कम तीन बार आपके घर जाएंगे। उन्हें आपको सहयोग करते हुए दिए गए फार्मो को अच्छे से भरकर जमा करना है। 9 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उसके पश्चात दावा आपत्ति व अन्य प्रक्रियाएं होगी। 6 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। डॉ.त्रिपाठी ने कहा की टोली बनाकर घर-घर जाकर बीएलओ के सहयोग से प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम जुड़वाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रमाणिक मतदाता सूची बनाने में बीएलए करें सहयोग: देव कुमार
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी कर्मचारी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर एसआईआर क्रिया के अंतर्गत नवीन वोटर लिस्ट तैयार कर रहे हैं। इस वोटर लिस्ट में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस कार्य में सहयोग करें। श्री चौहान ने जिले के प्रत्येक मतदाता से अपील की है कि वह मतदाता सूची शुद्धिकरण में अनिवार्य रूप से भाग ले। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने चुनाव आयोग के इस फैसले की तारीफ करते हुए एसआईआर की प्रक्रिया में पार्टी की कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से बताया।

Next Post

पीने के लिए तरसे ग्रामीणों में आक्रोश: जल निगम अधिकारी का जलाया पुतला

Tue Nov 18 , 2025
नटेरन: नटेरन में विगत दिनों से ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे है और ऐसे में जल निगम की अधिकारी ने ग्रामणो के पंप मोटर जप्त करने की कार्यवाही कर डाली.22 घरों की मोटरों को जप्त कर थाने में रख दी जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. […]

You May Like