ननि बजट को लेकर आए सुझावों को किया गया संकलित

रीवा। नगर निगम रीवा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को जनभागीदारी के साथ तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है.

बजट को शहर की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा महापौर कक्ष एवं निगमायुक्त कक्ष के सामने सुझाव पेटी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें नागरिकों से विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित किए गए थे. आज महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में स्थापित सुझाव पेटी को खोलकर सुझावों को संकलित किया गया. सुझाव पेटी में शहर के विभिन्न वर्ग जिनमें नगरवासी, व्यापारीगण, बुद्धिजीवी, महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए शहर के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए. महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम का उद्देश्य ऐसा बजट तैयार करना है, जो जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप हो और शहर के समग्र विकास में सहायक बने. उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान एमआईसी सदस्य रवि तिवारी, धनेन्द्र सिंह, उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, लेखाधिकारी अवनीश त्रिपाठी, सहायक यंत्री राजेश चतुर्वेदी मौजूद रहे.

Next Post

पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

Wed Mar 11 , 2026
रीवा। नगर निगम द्वारा वार्ड 14 एवं 15 संजय नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस बल एवं जिला राजस्व अमले के साथ की गई. संजय नगर की मुख्य सडक़ के दोनो तरफ स्थानीय लोगो ने अतिक्रमण कर रखा था. अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के […]

You May Like