शराब के लिए चला चाकू-लट्ठ, तीन घायल 

जबलपुर‌। शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर शराबियों ने तीन थाना क्षेत्र में चाकू और लट्ठ चलाने के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह वारदातें रांझी, कटंगी, घमापुर थाना क्षेत्र में हुई हैं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि रविवार को संदीप राज वंशकार 21 वर्ष निवासी नई कलारी के पास गणेश चौक ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि राहुल वंशकार शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो राहुल ने चाकू से हमला कर दाहिने पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रांझी पुलिस ने बताया कि प्रकाश अहिरवार 59 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वंशकार मोहल्ला सामुदायिक भवन के पीछे वंशकार मोहल्ला निवासी शनि वंशकार, गौतम वंशकार, अरूण वंशकार तीनों उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोटें पहुॅचा दी। इसी प्रकार कटंगी थाने में सेवराम रैकवार 36 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड के सामने कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुर्गा उर्फ दुर्गेश उर्फ पप्पू बर्मन उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने मना किया तो लट्ठ से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी।

Next Post

बगदरी फॉल में डूबा बालक,पिकनिक मनाने पहुंचे थे पांच दोस्त

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत बगदरी फॉल में रविवार को पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ पहुंचा बालक तेज बहाव में बह गया। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। दोस्तों ने वहां मौजूद लोगों की मदद से दोस्त को बचाने की कोशिश की लेकिन जब वह चंद ही पलों में […]

You May Like