
दमोह। सागर सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक रूपेश साहू निवासी दमोह ने अपने निवास पर ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी, इसी दौरान जैसे ही पती मृत की खबर जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स पत्नी को लगी तो उसने भी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी सोमवार रात जिला अस्पताल पहुंचे और इलाजरत नर्स से जानकारी ली.
