भोपाल। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है जिसमें तीन दिन बचे हैं . तीन दिनों में रजिस्ट्रीयों की संख्या में वृद्धि होना तय है उसका कारण है कि एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रापर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी. इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं. इसका असर नवरात्र के नौ शुभ दिनों में देखने को मिला है, इस दौरान करीब छह हजार 306 रजिस्ट्रियों के साथ पंजीयन विभाग को 148 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है. वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों के पास चार दिन का समय बचा हुआ है, वहीं विभाग ने भी स्लाट की संख्या बढ़ाते हुए एक हजार 400 कर दी हैं. आखिरी दो दिन अष्टमी पर 957 व रामनवमी पर 950 रिकार्ड रजिस्ट्रियां हुईं, जिनसे करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिला है. शनिवार को 810 रजिस्ट्रीयां की गई जिनसे लगभग 10 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ.
संपदा टू का लोगों को मिल रहा लाभ अंतिम दिन दिन 3 हजार और रजिस्ट्रियां हो सकती हैं. लोगों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन कार्यालयों में स्लॉट बढ़ाए गए हैं.
इनका कहना है
रविवार,सोमवार,मंगलवार को भी बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी होंगी. इसके लिए लोगों को ंस्लॉट दिए जा रहे हैं. इन तीन दिनों अधिक संख्या में रजिस्ट्रियां होने की उम्मीद है.
स्वप्नेश शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक
