ईरान के परमाणु स्थलों पर रेडिएशन का स्तर बढ़ता है तो वह इसकी सूचना आईएईए को देगा

वियना, 29 मार्च (वार्ता) ईरान के परमाणु स्थलों पर अगर रेडिएशन का स्तर बढ़ता है, तो वह इसकी सूचना अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को देगा।

वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने आरआईए नोवोस्ती को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही।

श्री उल्यानोव ने कहा, “रेडिएशन प्रदूषण के संबंध में कुछ ईरानी एजेंसियां हैं जो निश्चित रूप से रेडिएशन के स्तर को माप रही हैं और अगर यह स्तर बढ़ता है, तो वे आईएईए सचिवालय को सूचित करेंगी। मुझे लगता है कि इस बात का भरोसा किया जा सकता है।”

उन्होंने याद दिलाया कि एजेंसी में ईरान का राजनयिक मिशन काम कर रहा था, और वियना में दोनों पक्षों के बीच संपर्क बना हुआ था।

रूसी राजनयिक ने आगे कहा, “उदाहरण के लिए, ईरानी ही थे जिन्होंने सबसे पहले बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र और नतान्ज़ परमाणु सुविधा पर हुए हमलों की जानकारी दी थी। उन्होंने यह जानकारी एजेंसी सचिवालय को भेजी थी। और ज़रूरत पड़ने पर वे ऐसा करना जारी रखेंगे।”

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू कर दिए, जिससे जान माल का नुकसान हुआ। ईरान, इज़रायली क्षेत्र में सैन्य लक्ष्यों के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ जवाबी हमले कर रहा है।

 

 

Next Post

ईरान संकट में मदद करने वाले बाहरी पक्षों को सिर्फ़ अपने एजेंडे पर ध्यान नहीं देना चाहिए

Sun Mar 29 , 2026
मॉस्को, 29 मार्च (वार्ता) रुस ने कहा है कि ईरान संकट का समाधान निकालने में मदद करने की कोशिश कर रहे बाहरी पक्षों को सिर्फ़ अपने संकीर्ण एजेंडे पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यह बात रूस के विदेश मंत्री के पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के लिए विशेष प्रतिनिधि व्लादिमीर सैफ़्रोनकोव […]

You May Like