​डी.के. शिवकुमार चुने गए कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलूरु। कर्नाटक की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत शनिवार को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डी.के. शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। पार्टी के इस निर्णय के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि वे 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ करीब दस मंत्रियों को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की तैयारी है।

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लिए गए इस फैसले को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे पर भी राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Next Post

सेवा, साहस व बलिदान : भारतीय मेजर अभिलाषा बराक समेत चार यूएन शांतिरक्षकों को सम्मानित करेगा संयुक्त राष्ट्र

Sat May 30 , 2026
संयुक्त राष्ट्र, 30 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने ‘अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस’ के अवसर पर सेवा, साहस और बलिदान के लिए भारत की मेजर अभिलाषा बराक सहित चार यूएन शांतिरक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार आगामी पांच जून को न्यूयॉर्क में आयोजित एक विशेष समारोह […]

You May Like