मशहूर फिटनेस स्टार एश्टन हाल की शूटिंग में बवाल, सड़क पर लगा लंबा जाम

ग्वालियर। सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर फिटनेस स्टार एश्टन हॉल की रील शूटिंग के दौरान ग्वालियर शहर की सड़कों पर जमकर बवाल हो गया। कटोराताल हॉस्पिटल रोड पर बिना अनुमति शूटिंग करने की वजह से आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां तक कि एम्बुलेंस भी ट्रैफिक में फंस गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने शूटिंग रुकवाई और टीम को समझाइश देकर रवाना किया। खास बात ये है कि एश्टन हॉल ग्वालियर के देसी कंटेंट क्रिएटर योगेंद्र कुशवाह से मिलने भारत पहुंचे हैं, जिनकी देसी स्टाइल रील्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं।

ग्वालियर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल कटोराताल हॉस्पिटल रोड पर उस वक्त वाहनों के पहिये अचानक थम गए, जब वहां सोशल मीडिया फिटनेस स्टार एश्टन हॉल अपनी टीम के साथ सड़क पर रील शूट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान सड़क पर दौड़ते हुए और ऑटो रिक्शा में बैठकर वीडियो शूट किए जा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे हो गए कि आम लोगों के साथ एंबुलेंस तक ट्रैफिक में फंस गई।

*वैध परमिशन नहीं दिखा सकी टीम*

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और शूटिंग को तुरंत रुकवाया। पुलिस ने जब शूटिंग की अनुमति से जुड़ी जानकारी मांगी तो टीम कोई वैध परमिशन नहीं दिखा सकी। इसी बात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और एश्टन हॉल की लोकल मैनेजमेंट टीम के बीच बहस भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने टीम को समझाइश देकर वहां से रवाना किया और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। एश्टन हॉल का भारत दौरा एक वायरल देसी रील की वजह से चर्चा में आया है। मुरैना जिले के जौरा गांव के रहने वाले योगेंद्र कुशवाह अपने देसी अंदाज और ग्रामीण जीवनशैली वाले वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। योगेंद्र ने एश्टन हॉल के लग्जरी मॉर्निंग रूटीन को भारतीय गांव की शैली में रीक्रिएट किया था, जहां एश्टन अपने आलीशान फिटनेस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते है, वहीं योगेंद्र ने खाट, दही-रोटी और देसी अंदाज के साथ उसी कॉन्सेप्ट को मजेदार तरीके से पेश किया। योगेंद्र की यह क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

Next Post

मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी

Thu May 14 , 2026
खंडवा। बीती रात शहर के किशोर नगर स्थित मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात हो गई। मंदिर के पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने बताया कि बदमाश मंदिर से करीब 7 किलो चांदी के मुकुट, छत्र और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ले गए। अलग-अलग दान पात्रों से करीब […]

You May Like