महाराजपुर पुलिस ने पकड़ी 20 लीटर अवैध महुआ शराब

मंडला :पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी महाराजपुर डॉ. जय सिंह यादव और उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान करीब 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब पुलिस टीम एक जुपिटर स्कूटर को रोककर जांच कर रही थी।

जानकारी अनुसार चेकिंग के दौरान महाराजपुर पुलिस ने एक जुपिटर स्कूटर को रोका जिसमें अवैध कच्ची महुआ शराब पाई गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और स्कूटी वाहन को भी जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. जय सिंह यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, योगेंद्र चौहान, उनि भाविका मर्सकोले, सउनि अनिल बिसेन, प्रधान आरक्षक माखन, संतलाल और आरक्षक हरीश, शिवा के साथ चालक डेलेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाराजपुर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब परिवहन और विक्रय पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने सभी प्रयासरत है।

Next Post

बाबा अमरनाथ बर्फानी का दर्शन: फिल्म प्रोड्यूसर गौतम ने बांटे फल

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल। बाबा अमरनाथ बर्फानी जाने वाले सभी भक्तों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर निशुल्क फलियार वितरण किया गया. धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्माता मंजू गौतम ने निशुल्क यात्रा पर भेजा है. यात्रा पर जाने वाले 15 यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया […]

You May Like