आगर-मालवा के किसानों ने सीएम डॉ यादव से की आत्मीय मुलाकात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मुख्यमंत्री निवास पर आगर-मालवा जिले के किसानों ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं और सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद से ही आगर मालवा का काफी तेज गति से विकास हुआ है,और वह मप्र के अच्छे जिलों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा कृषि क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।इस अवसर पर किसानों और मुख्यमंत्री के बीच सकारात्मक संवाद हुआ, जिससे किसानों ने संतोष व्यक्त किया।

Next Post

सब्जी मंडी में दुकानदार से की मारपीट

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सिंधी कॉलोनी सब्जी मंडी में एक दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि फरियादी विशनदास (62) पिता अर्जुनदास उदासी […]

You May Like