इंदौर:पानी की मोटर चालू करने की बात पर बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी. मां की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची चाची को भी आरोपी ने डंडे से पीट दिया, घटना में महिला के दाहिने हाथ में चोट आई है.घटना ग्राम जम्बुड़ी हप्सी की है. फरियादिया भंवर बाई चौकसे उम्र 55 साल ने घर में पानी की मोटर चालू की थी. इसी दौरान उनका छोटा बेटा विनोद चौकसे आया और मोटर बंद करने लगा.
मां ने इसका कारण पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने मां के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की. भंवर बाई की आवाज सुनकर उनकी जेठानी शकुंतला उम्र 62 साल बीच बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने मां को गर्दन से पकड़कर फेंक दिया और पास पड़ा डंडा उठाकर शकुंतला पर हमला कर दिया. डंडे की चोट से उनके दाहिने हाथ के पंजे के ऊपर चोट आई. फरियादिया की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी विनोद चौकसे के खिलाफ केस दर्ज किया है.
