महांकुभ मेला में हुयी एनीमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

प्रयागराज, (वाार्त) इंडो-जापानी एनीमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग महाकुंभ मेले में की गयी।

इस खास स्क्रीनिंग में 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें पहली बार वाल्मीकि की रामायण पर आधारित इस एनीमे से रूबरू कराया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह की पहली वर्षगांठ पर हुआ।यह पहली बार है जब किसी फिल्म ने महाकुंभ मेले में अपनी प्री-रिलीज़ डेब्यू की है। पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर हर 12 वर्षों में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में इस ऐतिहासिक फिल्म को पेश करना अत्यंत शुभ अवसर है।

कोइची सासाकी और राम मोहन निर्देशित ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ भारत में 24 जनवरी को हिंदी, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ‘रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में सिनेमाघरों में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए अल्ट्रा एचडी 4के में वितरित किया जाएगा।

Next Post

सुशांत थामके की फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ट्रेलर को आमिर खान ने सराहा

Thu Jan 23 , 2025
मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने नवोदित अभिनेता सुशांत थामके की आने वाली फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के ट्रेलर को की सराहना की है। बॉलीवुड की दुनिया में, हर नवोदित अभिनेता, सुपरस्टार और दिग्गजों से प्रशंसा प्राप्त करने का सपना देखता है। सुशांत थामके के […]

You May Like

मनोरंजन